फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में बहन की हत्या

Sat, 26 Aug 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
delhi murder
विज्ञापन
गांव पथरेड़ी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते सगी बहन की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव पथरेडी निवासी 50 वर्षीय प्रेम का वीरमति व धर्मवीर से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि गुरुवार दोपहर को दोनों उससे बात करने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उनकी आपस में कहासुनी व मारपीट भी हो गई थी। आरोप है कि उनके जाने के बाद महिला फंदे से लटकी हुई मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है यह जांच का विषय है। 

दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें