सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में सामने आए अंतरराष्ट्रीय सैक्स रैकेट में शामिल आर्मी से रिटायर कर्नल अजय अहलावत बहुत ही शातिर है। उसने सरिस्का किले को दिल्ली व जयपुर में बैठकर ढाई करोड़ रुपये में बेच दिया था।
इस बाबत हौजखास थाना में मामला भी दर्ज है। दूसरी ओर, पुलिस ने पूछताछ के लिए एक विदेशी युवती को भी हिरासत में लिया है। ये युवती मोरक्को की बताई जा रही है। इस युवती ने शुक्रवार को कई घंटे पूछताछ की गई।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नल अजय अहलावत ने एक फर्जी कंपनी बनाई और हौजखास में रहने वाले सुधीर कुमार बिंडलास को सिरिस्का किला की प्रॉपर्टी ढाई करोड़ रुपये में बेच दी।
31 दिसंबंर 2014 को दर्ज हुआ था मामला
कर्नल अजय ने सुधीर को बताया था कि किले की प्रॉपर्टी को तीन लोग मिलकर खरीदेंगे। मगर सुधीर से ही पूरा पैसा ले लिया गया। सुधीर की मुलाकात आरोपी से देहरादून में हुई थी।
सुधीर का देहरादून में व्यवसाय है। सुधीर ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे भी नहीं दिए। सुधीर की शिकायत पर कर्नल अजय अहलावत के खिलाफ 31 दिसंबर 2014 में मामला दर्ज हुआ था।
इस मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी थी। आरोपी ने जांच में भी सहयोग नहीं किया था।
रिटायर इंस्पेक्टर से भी की ठगी
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल
- फोटो : अमर उजाला
कर्नल अजय ने काफी लोगों के साथ ठगी कर रखी है। उसने दिल्ली पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर के साथ भी प्लाट दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी कर रखी है।
नोएडा के भी एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठग रखे हैं। कर्नल अजय के खिलाफ दिल्ली के जैतपुर व जयपुर में एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी बृजवासन स्थित रिसाला पोला क्लब चलाता है और उसी में रहता है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके क्लब में नामी गिरामी क्रिकेटर और वीआईपी लोग आते थे।