पालम विहार थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है। सेक्टर-22ए निवासी एक महिला एक निजी कंपनी में काम करती है।
पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि अंकुश नामक युवक मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर सोमवार को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का मित्र था।
आरोपी ने कई अश्लील फोटो महिला के पति को भी भेज दिए थे। महिला का पति अमेरिका में रहता था और अभी हाल में गुड़गांव वापस लौटा है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को काफी समय से आरोपी परेशान कर रहा था।