फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद बुजुर्ग को चलते ऑटो से फेंका

Tue, 22 Nov 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आनंद विहार इलाके में हुई वारदात
दयानंद विहार में अपने वकील से मिलने आए थे पीड़ित
वारदात तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद पीड़ित के बयान के बाद मामला दर्ज
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार इलाके में अपने वकील से मिलने आए 76 साल के बुजुर्ग को बदमाशों ने ऑटो में बिठाकर लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित रमेश चंद कपूर को गांधी नगर इलाके में चलते ऑटो से फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


बुजुर्ग किसी तरह अपने घर पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद रमेश ने पुलिस को अपना दर्ज कराया। अब पुलिस ने लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी रमेश चंद कपूर परिवार के साथ मेन रोड, मलका गंज में रहते हैं। बुधवार को रमेश अपने वकील से मिलने के लिए दयानंद विहार गए थे। वहां से देर रात को वह वेलकम मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो देखने लगे।
विज्ञापन


इस बीच एक ऑटो उनके पास आकर रुका। उसमें कुछ युवक पहले से बैठे हुए थे। ऑटो चालक के वेलकम जाने की बात करने पर रमेश उसके साथ ऑटो में बैठ गए। कुछ दूर जाते ही ऑटो में बैठे युवकों ने ऑटो का पर्दा डाल दिया।

बाद में एक युवक ने बुजुर्ग का गला पकड़कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान चालक ने तेज संगीत चला दिया। रमेश से उनका कैश, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया। बाद में आरोपी रमेश को चलते ऑटो से गांधी नगर इलाके में फेंककर फरार हो गए।

हादसे में रमेश को गंभीर चोट लगी। वह दूसरा ऑटो लेकर किसी तरह अपने घर पहुंचे। बेटे रोहित ने पिता को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें