फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-22 में बुजुर्ग महिला और जेठ की हत्या

Sat, 29 Mar 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-22 के एक मकान में बुजुर्ग महिला व उसके जेठ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारे मौके पर ही खून से सनी दराती छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया है। महिला के बेटे ने अपने एक ताऊ व उसके बेटों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए थाना सेक्टर-24 में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में दो टीमें अलीगढ़ व कासगंज भेजी हैं।

जानकारी के मुताबिक जी-134 सेक्टर-22 में ऊषा देवी (55वर्ष) अपने जेठ विजय पुंडीर (80वर्ष) के साथ रहती थीं। उनका बेटा दीपक पुंडीर बरौला में अपने परिवार के साथ रह रहा है। बेटा कैटरिंग का काम करता है। दीपक का बेटी सांची सेक्टर-22 के प्ले स्कूल में पढ़ती है। जिसे दीपक हर रोज छोड़ने के लिए आता था।
विज्ञापन


स्कूल छोड़ने के बाद वह अपने मां व ताऊ से मिलने के लिए घर जाता था। शुक्रवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद जब घर पहुंचा तो अंदर के कमरे में मां व ताऊ का रक्त रंजित शव जमीन पर पड़ा देखा। बाहर निकल कर उसने पड़ोसियों व पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस के अलावा सीओ टू व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और कमरे की तलाशी ली। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुुंच गई। पुलिस ने कमरे में खून से सनी मिली दराती को अपने कब्जे में ले लिया। कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अटैची व बक्से में रखा सामान भी अस्त व्यस्त था।

पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके ताऊ अविवाहित थे। जो कि उसके पिता भगवान पुंडीर केसाथ कैटरिंग का काम करते थे। कुछ साल पहले ही देहांत हुआ है।

ताऊ व उसकी मां साथ रह रहे थे। उसके दो ताऊ चंद्रपाल व इंद्रपाल पुश्तैनी गांव बैरी थाना पिवारी कासगंज एटा में रहते हैं। उसके पिता व ताऊ विजय ने पन्द्रह बीघा जमीन कुछ साल पहले गांव में खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री में चंद्रपाल का नाम भी लिखवाया था। ताऊ अब इस जमीन को बेचना चाहते थे। जिसका विरोध चंद्रपाल कर रहे थे। वह जमीन अपने बेटे महावीर, दलबीर, किरनपाल व विशनपाल के नाम करने का दबाव बना रहे थे।

सेक्टर-22 में मकान के अलावा विनय का बरौला में स्थित एक प्लॉट था। जिसे 45 लाख में बेच कर उसके लिए ताऊ विनय ने मकान खरीद कर दिया था। इस बात से भी उसके चंद्रपाल ताऊ नाराज चले रहे थे।  दीपक ने अपने ताऊ व उसके बेटों पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाना सेक्टर-24 में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्ग महिला उसके जेठ की हत्या जमीनी रंजिश के कारण होने की आशंका जाहिर करते हुए उसके बेटे ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्रारंभिक जांच इसी पर शुरू कर रही है। लूट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस दूसरे कई और बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें