फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस में बदमाशों ने महिला से की लूट

Thu, 12 Jun 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक महिला से दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया गया। पर्स में करीब ढाई लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और मोबाइल फोन था। ट्रेन धीमी होते ही बदमाश कोटगांव फाटक पर ट्रेन से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन


एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि लक्ष्मी सिंह कानपुर की रहने वाली हैं। वे परिवार के साथ शास्त्रीनगर की जीवन विहार कालोनी में रहती हैं। उनकेपति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

वे कानपुर से गाजियाबाद आ रही थी। कोटगांव फाटक के पास ट्रेन धीमी होने पर दो बदमाश ट्रेन में चढ़े। उनसे पर्स लूटा और ट्रेन से कूदकर भाग गए। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग काफी तादाद में जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और छानबीन की। समाचार लिखे जाने तक महिला ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस महिला से तहरीर लिखवा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें