फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की फॉरेंसिक टीम खोलेगी अभिषेक की मौत का राज

Wed, 21 Oct 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल रेडिसन के कमरा नंबर-426 में हुई अभिषेक की मौत का राज लखनऊ के फॉरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे। गाजियाबाद पुलिस ने लखनऊ की फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। फिलहाल टीम के आने की तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम पुलिस अभिषेक की मौत को आत्महत्या मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटना मौत का कारण बताया था।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इत्तेफाक नहीं रख रही।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट रेडिसन होटल के कमरे की नए सिरे से जांच करेेंगे। टीम उन सभी बिंदुओं पर जांच करेगी, जिन्हें लेकर संदेह पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो आठ फुट की अलमारी के जरिए बाथरोब की बेल्ट से लटके बताए जा रहे अभिषेक के शव को उतार लिया गया था। एक्सपर्ट देखेंगे कि अलमारी से फंदा लगाना मुमकिन है या नहीं।

पुलिस ने अलमारी में डमी लटकाकर की जांच
एसपी सिटी डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि कमरे की दोबारा जांच की गई है। अलमारी पर अभिषेक के वजन जितनी डमी बनाकर लटका कर देखा गया है। अलमारी हिली तक नहीं।
विज्ञापन


दोनों परिवार से छिपाए हुए थे संबंध
पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि दोनों अपने रिश्तों को लेकर परिवार वालों से झूठ बोलते थे। दोस्त बताते थे।

परिजन बोले, अभिषेक नहीं पीता था शराब
सूत्रों के अनुसार, होटल के कमरे से पुलिस को शराब की बोतल मिली थी। माना जा रहा था कि अभिषेक और महिला शराब के नशे में थे।

मामा श्योराज सिंह ने अभिषेक के शराब पीने की बात से इंकार किया है। उनका आरोप है कि अभिषेक को फोन करके होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें