फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने सहकर्मी से की छेड़खानी

Sun, 17 Jan 2016 01:09 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एसडीओ पर महिला सहकर्मी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाने में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


जांच के बाद शनिवार को थाना साहिबाबाद में एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, एसडीओ ने पूरे  मामले की जानकारी से इंकार किया है।

करीब 15 दिन पहले शालीमार  गार्डन विद्युत सबस्टेशन में कार्यरत महिला ने एसडीओ राजीव जैन के खिलाफ छेड़खानी और परेशान करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी।

जांच में शिकायत सही मिलने पर थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना साहिबाबाद एसओ ने बताया कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इस मामले में एसडीओ राजीव जैन का कहना है कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी ही नहीं है। रिपोर्ट दर्ज होने के संबंध में भी उन्हें कुछ पता नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें