फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर लगाकर सफेद पेंट बदमाशों ने लूटा

Mon, 30 Jun 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के कीर्ति नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चेहरे पर सफेद पेंट लगाकर चार बदमाशों ने मोहम्मद अब्दुल कलाम (39) से चाकू के बल पर आठ हजार रुपये, एक मोबाइल और दो तोले की सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के बिरौला गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल कलाम वहीं जिला पार्षद सदस्य है। इन दिनों वह नारायणा निवासी दोस्त मिथलेश के पास आया है।

यह भी पढ़ें: बस में छात्रा से छेड़छाड़, छोटे भाई को पीटा

शनिवार रात अब्दुल बसई दारापुर में रहने वाले दादा-दादी से मिलने के लिए पैदल ही जा रहा था। इस बीच मायापुरी फ्लाईओवर के पास चार युवकों ने उससे लूटपाट की। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत को बताया कि बदमाश अपने चेहरे पर सफेद रंग का पेंट लगा रखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई कि पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने चेहरे पर पेंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। इस तरह से लूटपाट का यह पहला मामला है।

एक अन्य मामले में करोलबाग में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाला सुनील शनिवार रात कीर्ति नगर एफ ब्लॉक स्थित घर लौट रहा था। घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीनने के बाद उसे धक्का दे दिया।

जब तक सुनील उठकर शोर मचाता, बदमाश फरार हो चुके थे। सुनील ने पुलिस को बताया कि बैग में 40 ग्राम सोना, पांच हजार रुपये और एक कीमती घड़ी थी। कीर्ति नगर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें