फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास नगर में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, ससुराल वाले बोले- की है आत्महत्या

Thu, 12 Sep 2019 08:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवांगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्वास नगर इलाके में बुधवार सुबह एक शिक्षिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त शिवांगी कसाना उर्फ शिवांगी नरूला (28) के रूप में हुई है। शिवांगी के सिर में दायीं ओर गोली का निशान मिला है। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह मैक्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अस्पताल व घटना स्थल पर पहुंची तो मामला संदिग्ध लगा। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस को मृतका के कमरे से एक अवैध विदेशी पिस्टल बरामद हुई है। शिवांगी के ससुराल वाले उसके आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं। मायके वाले ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। 
विज्ञापन


महिला के पैरों पर धारदार हथियार से कट के निशान मिले हैं। शिवांगी के पति प्रशांत कसाना को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या प्रशांत ने की या किसी और ने, फिलहाल पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, शिवांगी परिवार के साथ गली नंबर-10 विश्वास नगर में रहती थी। परिवार में पति प्रशांत कसाना, ससुर दिनेश कसाना, सास व एक शादीशुदा ननद है। शिवांगी ने 21 जून 2018 को अपने पूर्व क्लासमेट प्रशांत से प्रेम विवाह किया था। प्रशांत आनंद विहार इलाके में कवंडर्स मार्केट में जूतों की दुकान चलाता है, जबकि शिवांगी पूर्वी दिल्ली के एक नामी स्कूल में पढ़ाती थी। 

गर्भवती होने पर उसने कुछ माह पूर्व नौकरी छोड़ थी। 25 दिन पूर्व ही शिवांगी ने एक बेटी को जन्म दिया था। बुधवार सुबह 10.30 बजे पुलिस को मैक्स अस्पताल से शिवांगी के गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस को मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा था। प्रशांत का कहना था कि वारदात के समय वह सो रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया।

प्रशांत के पिता दिनेश व उसकी मां ने भी घर में गोली की आवाज सुनने की बात से इंकार किया। सारे हालात देखने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में हत्या और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर पति प्रशांत को हिरासत में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। पति के खिलाफ पहले कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

-अमित कुमार, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें