फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीटा, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाता है पीड़ित

Sat, 15 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के कनारसी गांव निवासी एक शिक्षक ने रीलखा गांव के एक व्यक्ति पर स्कूल में घुसकर उसे पीटने का आरोप लगाया है। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कनारसी गांव निवासी पूर्व चेयरमैन का बेटा सुरेंद्र नागर रीलखा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक है। शिक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को कक्षा में बच्चों को पढ़ाते वक्त गांव का सुरेश आ गया और गाली-गलौच करते हुए बच्चों को सही तरीके से पढ़ाने की हिदायत देने लगा। 

शिक्षक के विरोध करने पर आरोपी ने पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षक आ गए। सभी ने आरोपी से सुरेंद्र को छुड़ाया। मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


इस बात का पता जब आरोपी को चला, तो वह शिक्षक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप का कहना है कि पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें