फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने तिहाड़ में क्यों लगाई फांसी?

Tue, 14 Jan 2014 10:48 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के बाहर सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। थाने के बाहर मौजूद भीड़ एक युवक का शव रखकर प्रदर्शन कर रही थी। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने थाने पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई। देररात तक चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया गया।

यह भी पढ़ें: '25 हजार ला, वरना फेसबुक पर डाल देंगे नंगी तस्वीरें'

सईद कैंप, अंबेडकर नगर निवासी सलमान नामक युवक ने 10 जनवरी को तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस पर युवक की पिटाई के बाद मौत का आरोप लगाया।

सलमान के बड़े भाई सलीम ने मर्डर की जांच की मांग करते हुए बताया कि पुलिस सलमान को दो जनवरी को घर से उठाकर ले गई। उसके बाद परिवार को सलमान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई। बाद में पुलिस ने परिवार को बताया कि सलमान ने जेल में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घुमाने के बहाने बनाया बंधक, 10 दिन लूटी अस्मत

परिजनों का आरोप है कि थाने में सलमान को बुरी तरह पीटा गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के बिना ही उसके शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करा दिया गया। दूसरी ओर मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सलमान के खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें