फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबखाने में हुई दोस्ती, घर आकर गोली मारी

Sat, 22 Feb 2014 05:14 PM IST
सौरभ पांडे/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। स्क्रैप कारोबारी सलीम की किस्मत उसके साथ है क्योंकि गोली सिर में लगी है और उसकी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना इंदिरापुरम के न्यायखंड-3 के ईस्टर्न हाइट्स की है। जिसके फ्लैट नंबर A 3/004 में सलीम अपने दोस्त आमिर हसन के साथ रहता है। सलीम पेशे से स्क्रैप कारोबारी है जबकि उसका दोस्त आमिर हसन कहीं नौकरी करता है।

शनिवार सुबह सलीम अपने दोस्त के जाने के बाद पास के ही ठेके पर शराब पीने गया। वहां पर शराब पीने के दौरान दो अज्ञात लोगों से उसकी बातों ही बातों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


सलीम जब ठेके से घर लौटा तो वो दोनों लोग उसके पीछे उसके फ्लैट में पहुंच गए। जहां किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ और उनदोनों ने सलीम के सिर पर गोली मार दी और वहां से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने बाहर से फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सलीम मूल रूप से गाजियाबाद के ही डासना के इकला यादपुर गांव का रहने वाला है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि दरवाजे से खून की एक धारा निकल रही थी, जिसके बाद उनलोगों ने पुलिस को फोन किया।

पुलिस ने सलीम को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पडोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें