नोटबंदी के 42 दिन बाद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन
एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में रहने वाले इलेक्ट्रिशियन के खाते से बदमाशोें ने 60 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने सेक्टर-6 स्थित साइबर सेल से इसकी शिकायत की है।
मूलरूप से गोपालगंज बिहार निवासी राजीव कुमार निठारी गांव में रहता है। वह एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन है। उसका बिहार के बैंक में खाता है। रविवार को उसके पास एक फोन आया। कॉलर ने राजीव को बताया कि उसका एटीएम कार्ड बंद किया जा रहा है।
यह भी कहा कि कार्ड को चालू रखने के लिए उसे अपने खाते की जानकारी देनी होगी। कॉलर के झांसे में आए राजीव ने उसे सारी जानकारी मुहैया करा दी। इसके बाद उसके खाते से ट्रांजेक्शन शुरू हो गया। जब पीड़ित ने कॉल करने वाले व्यक्ति से रुपये डेबिट होने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि शाम तक उसके खाते में रुपये वापस आ जाएंगे, इंतजार करो।
बताया गया है कि राजीव के खाते से पहली बार में 30000 रुपये, दूसरी बार में 19000 व दो बार में 9999 रुपये निकाले गए। खाते में रुपये वापस न आने पर दूसरे दिन उसने बैंक जाकर लिखित शिकायत की।