फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाश सास-बहू को पीटकर 1.5 लाख के जेवरात और 90 हजार कैश ले गए

Wed, 01 Mar 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली,
विज्ञापन
डकैती में घायल पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगतपुरी इलाके में हथियार बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बनाकर घर में करीब दो घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने सास-बहू को जमकर पीटा और उनके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ढूंस दिया। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश घर की तलाशी लेते रहे।
विज्ञापन


बदमाशों को घर में रखे डेढ़ लाख के जेवरात और 90 हजार रुपये कैश मिला। जिसे लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए। सोमवार देर रात हुए लूट की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लूटपाट का मामला दर्ज कर जगतपुरी थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रौनक अफरौजा (52) परिवार के साथ गली नंबर-22, गोविंद पार्क, जगतपुरी में रहती है। सोमवार रात को घर में वह अपनी मंझली बहू फरीदा व दो बच्चों के साथ घर में मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगाकर परिवार फस्र्ट फ्लोर पर था। इस बीच देर रात को कुछ बदमाश घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने चाकू दिखाकर अफरौजा को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर बदमाश ने उनके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ढूंस दिखा, जिससे उनके दांत भी टूट गए।

इसी दौरान दूसरी मंजिल से उनकी बहू फरीदा शोर-शराबा सुनकर नीचे आ गई। बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने सास-बहू को पीटा। विरोध करने के दौरान अफरौजा के एक उंगली में चाकू भी लग गया।

बदमाश घर में करीब दो घंटे लूटपाट करते रहे, बाद में वह फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़िताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें