फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए मनाएगी कार फ्री डे, करेंगे अपील

Fri, 29 Jan 2016 12:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंतित आरडब्ल्यूए ने कार फ्री डे का फार्मूला लागू करने की अपील की है। आरडब्ल्यूए इसकी पहल 10 फरवरी को करेगी। इसके बाद प्रशासन को भी इसका सुझाव देगी, जिससे आपसी सहमति के साथ ही सख्ती से भी लोग कार फ्री डे का पालन करें।
विज्ञापन


इस संबंध में पत्रकार वार्ता करते हुए आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि प्रदूषण आम आदमी की समस्या बन चुका है। इसे कंट्रोल करने के लिए अब केवल प्रशासन के भरोसे नहीं बैठना चाहिए।

पेट्रोल और डीजल के कारण पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोमीटर से छोटे कण) में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि होती है। इससेे फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है। यह दुष्प्रभाव बच्चों पर विशेषकर पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को आरडब्ल्यूए पदाधिकारी कार फ्री डे मनाएंगे और अन्य लोगों को भी इसे मनाने केलिए प्रेरित किया जाएगा। आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के महासचिव अजय जैन ने बताया कि शहर को पांच जोन में बांटा जाएगा।

ऐसे में आरडब्ल्यूए फेडरेशन के प्रतिनिधि  सुबह 10 से 12 बजे तक मोहन नगर चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, अटल चौक, चौधरी मोड़, स्वदेशी चौराहा और सीआईएसएफ चौराहे पर सभी गाड़ी चालकों को गुलाब का फूल देकर इसके प्रति जागरूक करेंगे। पत्रकार वार्ता में अजय अग्रवाल, श्री ठाकुर दास सैनी, श्री उदय राज, श्री अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें