खजूरी खास इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की हेलमेट से पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश पीड़ित का पर्स लेकर फरार हो गए, जिसमें नगदी और पहचान पत्र थे।
एएसआई के बयान पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यशवीर सिंह (58) सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर थाने में कार्यरत है।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर की ओर जा रहा था। वजीराबाद रोड नानकसर लालबत्ती पर वह बाइक रोककर फोन पर बात करने लगा।