सेक्टर-62 में एक महिला रिटायर्ड जज से मिलने आ रहे उनके भतीजे से बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन, हीरे की अंगूठी व नगदी लूट ली।
लूट का विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:15 आतंकियों के निशाने पर गणतंत्र दिवस!
मूलरूप से लखनऊ निवासी सारंग गौतम वैशाली गाजियाबाद में रहते हैं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सारंग 14 जनवरी की रात सेक्टर-62 में अधिकारी अपार्टमेंट में रहने वाली ताई से मिलने के लिए कार से आ रहे थे, जो रिटायर्ड जज हैं।
एनआईबी पुलिस चौकी केपास वह कार किनारे खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान दो युवक कार के पास आए तमंचा उनकेसिर पर तान दिया। विरोध करने पर उन्होंने सारंग को घायल कर दिया और लूटकर फरार हो गए।