फरीदाबाद के स्नेचरों में एक खास तरह की समानता है। ज्यादातर स्नेचर महिलाओं के साथ ही छिनैती करते हैं। इसी क्रम में दो और मामले सामने आए हैं।
महिला ने गले से चेन झपटी
बल्लभगढ़ मुख्य बाजार में ऑटो सवार एक महिला के गले से किसी ने सोने की चेन उड़ा ली। इंद्रावती गांव मोहना में परिवार के साथ रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में एक शादी होनी है, उसके लिए वह खरीदारी करने के लिए रविवार को बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में आई थी।
पढ़ें: चीनी व्यापारियों से 14 लाख की लूट
खरीदारी करने के बाद वह मोहना जाने वाले ऑटो में सवार होकर गांव के लिए चल पड़ी। ऊंचा गांव के पास ऑटो चालक ने दो और महिलाओं को ऑटो में बैठा लिया। गांव चंदावली के पास दोनों महिलाएं ऑटो से उतर गई। इंद्रावती का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने ही चेन गले से चुरा ली।
बाइकर्स ने महिला का पर्स झपटा
फरीदाबाद बाईपास रोड पर सेक्टर-8 के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। मनोज कुमार नहर पार इलाके में स्थित एक बिल्डर कंपनी में काम करता है।
पढ़ें: ऑटो से आते-जाते हैं तो हो जाइए सावधान
पत्नी सीमा के साथ बड़ौली गांव में किराए पर रहता है। रविवार को उसकी पत्नी सीमा खरीदारी करने के लिए एक ऑटो से मार्केट गई थी। जैसे ही सेक्टर-8 में ऑटो से उतर कर पैदल बाजार जाने लगी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और पर्स छीन लिया।
एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी करने वाला बंदी
फरीदाबाद में एटीएम कार्ड के जरिए व्यवसायी के खाते से 19 हजार रुपये निकालने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धोखे से कार्ड बदल कर रुपये निकाल लिए थे। पुलिस के अनुसार मामला गत वर्ष 23 नवंबर को थाना सेक्टर-7 में दर्ज हुआ था।
पढ़ें: जैकपॉट जीतने का झांसा दे छात्रा से लाखों की ठगी
सेक्टर-आठ निवासी ताराचंद गर्ग ने पुलिस को बताया था कि वह एक निजी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। मशीन में कई बार कार्ड डाला, लेकिन मशीन से रुपये नहीं निकल पा रहा था। उसी दौरान तीन युवक आए मदद के लिए कहा, लेकिन रुपये नहीं निकले, बाद में उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके खाते से 19 हजार रुपये निकाले गए है।
एएसआई प्रदीप मोर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और एटीएम कार्ड के पते की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। इस वारदात मे पलवल जिले के घाघौट गांव का रहने वाला अरशद और उसके दो अन्य साथी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार रात को अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।