कुख्यात अनिल दुजाना के भाई की बृहस्पतिवार रात को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। परिजनों ने सुंदर भाटी समेत आठ के खिलाफ बादलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का मानना है कि इस घटना से गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।
पुलिस ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र के तहत दुजाना गांव में कुख्यात अनिल दुजाना के पिता छतरसिंह और भाई जयभगवान आए हुए थे। परिवार दिल्ली में रहता है। पिता-पुत्र मकान में सोए हुए थे। देर रात हथियारों से लैस आठ बदमाश मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और सो रहे जयभगवान को गोलियों से भून दिया।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने बताया सच तो लड़की के घरवालों के उडे़ होश, FIR
इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर छतरसिंह घर में दुबक गए। सवेरे जयभगवान के पशुओं के चारा नहीं डालने पर छतरसिंह उसको उठाने के लिए उसके कमरे में गया। वहां पर जयभगवान लहूलुहान पड़ा हुआ था। जयभगवान की हत्या की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
सवेरे 11 बजे हत्या की सूचना बादलपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप, बनाया MMS
मृतक के पिता छतर सिंह ने सुंदर भाटी निवासी घंघोला, सिंहराज, सहदेव, रवि, तिलखां, शेरू, शीशपाल और सुन्ने को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है मौजूदा घटना सहित हाल की कुछ घटनाओं से गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।