फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सेल्स टैक्स कर्मी से 80 हजार रुपये लूटे

Tue, 03 Jun 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर के-ब्लाक में सोमवार सुबह सेल्स टैक्स से रिटायर्ड कर्मचारी त्रिवेणी प्रसाद से बाइक सवार दो बदमाशों ने 80 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


वे यह पैसा पत्नी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में जमा करने लाए थे। कर्मचारी ने पुलिस के साथ बदमाशों का पीछा भी किया मगर बदमाश हाथ नहीं आए।

गोविंदपुरम डी-7 बालाजी एंक्लेव निवासी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि वे सेल टैक्स विभाग में स्टेनो थे। उनकी पत्नी राजपति देवी के घुटनों का सोमवार को कविनगर के-ब्लाक स्थित बृज मेडिकल सेंटर में आपरेशन होना था।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह राजनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 80 हजार रुपये निकालकर स्कूटी से अस्पताल आए थे। अस्पताल के बाहर स्कूटी की डिग्गी से बैग निकालने के दौरान बदमाश उनके हाथ से नोटों से भरा बैग लूटकर नासिरपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अंगोछे से मुंह ढंका हुआ था। त्रिवेणी ने बताया कि पत्नी के आपरेशन के लिए पैसों का इंतजाम उनके मैनेजर बेटे और अधिवक्ता बेटी ने किया। ऑपरेशन हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें