फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच युवकों ने रेस्त्रां संचालक का पैर तोड़ा, भतीजे का फोड़ा सिर

Sun, 24 Apr 2016 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार रात सेक्टर अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एक रेस्त्रां संचालक से पांच युवकों ने मारपीट की। युवकों ने संचालक का पैर तोड़ दिया। उसके भतीजे के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मकोड़ा गांव निवासी जीतन अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में रेस्त्रां चलाता है। साथ में उसका भतीजा अमित भी रहता है। रेस्त्रां के सामने शराब की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे रेस्त्रां पर कार में सवार होकर पांच युवक खाना खाने पहुंचे थे। युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान संचालक से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में धुत युवकों ने संचालक और उसके भतीजे की पिटाई की, जिसमें संचालक का पैर टूट गया जबकि भतीजे का सिर फट गया।

 घटनास्थल के पास मौजूद पीसीआर 62 तीन आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई, जबकि दो आरोपी भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासना कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिलने और आपस में समझौता होने के कारण आरोपी युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें