फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित एक बिल्डर के खिलाफ कई लोगों ने मिलकर एसएसपी से धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। जांच के बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी पुष्पा ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सेक्टर-63 में जीबीजी इंफ्राटेक बिल्डर ने सोसायटी बनाने का दावा किया था।
बुकिंग के रूप में साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे, लेकिन दो साल बाद भी जिस जगह पर सोसायटी की साइट दिखाई गई थी, एक भी ईंट नहीं लगी है। कई माह से उन्होंने पैसे वापसी की मांग शुरू की तो बिल्डर मिल नहीं रहा।
इसी तरह इंदिरापुरम निवासी पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें सोसायटी में थ्री बीएचके फ्लैट देने के नाम पर 7 लाख 51 हजार रुपये लिए थे, लेकिन अभी तक फ्लैट बनने तो दूर सोसायटी की साइट पर मिट्टी तक नहीं डली है। दोनों नेे सीओ-2 अरविंद यादव के समक्ष शिकायत दी। प्रथमदृष्टया मामला सही पाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
कई लोगों ने जीबीजी बिल्डर के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। सोसायटी बनाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप है। उन्होंने आरोपी बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।- अरविंद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय