फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपनों पर भरोसा करने में भी है खतरा

Tue, 11 Feb 2014 11:47 AM IST
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को प्लॉट दिलाने के नाम पर तीस लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भूदत्त कॉलोनी के रहने वाले देवदत्त त्यागी को उनके पुराने परिचित पवन जो गांव चंदावली के निवासी हैं ने ये धोखा दिया।

पवन ने देवदत्त को एक मकान खरीदने के लिए कहा था। पवन ने कहा कि मकान सही कीमत पर मिल रहा है क्योंकि मकान मालिक दवाईयों की एजेंसी लेना चाहता है।

लेकिन जब तक सच्चाई सामने आती तब तक देवदत्त अपने 30 लाख रुपए गंवा चुका था। आरोप है कि इसी सौदे के दौरान नीरू, पवन और विक्रम ने देवदत्त के साथ धोखाधड़ी करके 30 लाख हड़प लिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही मामला साफ होगा और मामले की तह तक जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें