मयूर विहार में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे ने किशोरी के चेहरे पर एडेसिव (चिपकाने वाला पदार्थ) फेंक दिया। इसकी वजह से उसके चेहरे पर जख्म हो गया। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है, प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह (19) के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां और दो भाइयों के साथ त्रिलोकपुरी में रहती है। पिता की मृत्यु हो चुकी है।
वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। पिछले महीने किशोरी अपनी मां के साथ लुधियाना में नानी के घर गई थी। वहां उसकी मुलाकात चरणजीत नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दिल्ली आने के बाद भी किशोरी चरणजीत से फोन पर बात करती थी।