फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से रेप, शिकायत पर केस हुआ दर्ज 

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बुधवार देर शाम खेत पर चारा लेने गई थी। 

आरोप है कि उसी वक्त गांव का ही छत्रपाल खेत पर पहुंच गया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध पर आरोपी ने मारपीट कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बारे में परिजनों को बताया। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर आरोपी छत्रपाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें