फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 06 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबड़ी इलाके में एक महिला के साथ जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन लोग जबरदस्ती उसके घर में घुसे और 45 साल के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय पीड़िता महिला पति व तीन बेटों के साथ डाबड़ी इलाके में रहती है। उसका पति एक बेटे को लेकर अपने गांव गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत शुक्रवार को पुलिस व निगम कर्मचारियों ने उसकी दूसरी मंजिल को सील कर दिया। शनिवार रात वह अपने बेटों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सो रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान तीन लोग उसके कमरे में घुस गए। तीनों उसे पकड़कर तीसरी मंजिल पर ले गए और उसमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस महिला के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें