फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में महिला को पेप्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की अश्लील वीडियो फिल्म बनाई और इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसका यौन शोषण किया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

मैचिंग सेंटर में काम करती है महिला

ग्रेटर फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर के सामने सूरज नाम का युवक दर्जी का काम करता है। जबकि महिला खुद मैचिंग सेंटर का काम करती है।

सात जून को सूरज अपनी बहन संतोष के साथ उसके घर आया। उनके हाथ में एक पेप्सी की बोतल थी। संतोष ने पीड़ित महिला से कहा कि गर्मी हो रही है, पेप्सी पी लेते हैं।

संतोष के कहने पर महिला गिलास लेने के लिए कमरे में चली गई। तीनों गिलास में पेप्सी पी रहे थे। इतने में एक अन्य महिला अपनी साड़ी की मैचिंग कराने के लिए वहां आ गई।
विज्ञापन

जब होश आया तब वो कर रहा था रेप

पीड़ित महिला साड़ी की मैचिंग कराने के लिए दूसरे कमरे में आ गई। जब वह वापस आई तो उसने देखा कि संतोष व सूरज अपनी पेप्सी पी चुके हैं। इसके बाद पीड़ित महिला ने भी अपनी पेप्सी पी।

पेप्सी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उसने देखा कि सूरज उसके साथ गलत काम कर रहा है। संतोष उस दौरान वहां नहीं थी। सूरज महिला से दुष्कर्म करने के बाद वहां से चला गया।

अगले दिन आकर उसने महिला को दुष्कर्म का वीडियो सबको दिखाने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। महिला ने परेशान होकर सोमवार को युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें