नोएडा में फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने सेक्टर-30 स्थित एक गेस्ट हॉउस में विधवा के साथ रेप कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
करीब दो माह पूर्व यमुनानगर, हरियाणा निवासी रीना (34) (परिवर्तित नाम) की दोस्ती फेसबुक पर जगतपुरी दिल्ली निवासी पदम से हुई। पदम दिल्ली और नोएडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। फेसबुक की चैटिंग से दोनों ने अपने-अपने मोबाइल नबंर शेयर कर लिए। रीना विधवा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
रीना के पति की मौत के बाद घर का खर्चा चलाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत थी। नौकरी का जिक्र रीना ने पदम से किया। पदम ने उसे नोएडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शनिवार दोपहर सेक्टर-30 स्थित एक गेस्ट हाउॅस में बुला लिया।