फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबरसिटी में एक बार फिर एक मासूम हैवानियत की शिकार हो गई। मामला डीएलएफ एरिया के सिंकदरपुर का है जहां रात को घर लौट रही दो साल की मासूम को जबरदस्ती पकड़ उसके साथ घिनौना कृत्य कर फरार हो गया।
विज्ञापन


रोते-बिलखते जब दो साल की मासूम अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देख उसकी मां हक्की-बक्की रह गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर आया गया।

अस्पताल में बच्ची को मासूम बच्ची का मेडिकल कराया गया और साथ ही जरूरी इलाज भी किया गया। बच्ची के परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
Trending Videos

रोते हुए घर पहुंची बच्ची

गुड़गांव पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार के रहने वाला परिवार सिंकदरपुर घोषी में रहता है। पीड़ित बच्ची का पिता घर से कुछ दूरी पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है।

बुधवार रात को बच्ची अपने घर से बाहर थी तो मां को लगा वह अपने पापा के पास गई होगी लेकिन अचानक रात करीब साढ़े नौ बजे वह बदहवास हालत में रोती-बिलखती अपने घर पर पहुंची। उसकी हालत देखकर उसके होश उड़ गए।

जब उससे पूछा गया तो वह कुछ बता नहीं पाई। काफी देर तक उसकी हालत देखकर किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की।

पांच साल की बच्ची भी बनी थी शिकार

घटना की सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज एक थाने की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को बच्ची की हालत में सुधार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार बच्ची घटना को लेकर कुछ बता भी नहीं पा रही है। जिससे आरोपी की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

दो साल पहले भी सिंकदरपुर में ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से एक पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने बाद फेंक दिया गया था। इस घटना में बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

दो साल बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपी

उस घटना में बच्ची को नाजुक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया था। पुलिस की कई महीनों तक चली कार्रवाई के बाद आरोपी का स्केच जारी किया गया इसके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।

ऐसे में दो साल बाद उसी तरह की घटना के बाद पुलिस पुराने केस के आधार पर भी मामले को खंगाल रही है। डीएलएफ फेज एक थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।

आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें