राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहला मामला अमन विहार का है जबकि दूसरा मामला मंगोलपुरी इलाके का है।
अमन विहार इलाके में 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोसी देवेंद्र शादी करने का वादा करके उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह शादी से इंकार कर फरार हो गया है।