फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पास नेपाली युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रहने वाली नेपाल की एक युवती मंगलवार रात कहीं से आ रही थी। आरोपियों ने उसे रेडिसन होटल के सामने से गाड़ी में खींच लिया और उसे महिपालपुर से आगे एयरपोर्ट के पास एक सुनसान पार्क में ले गए।
विज्ञापन


वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गौरतलब है कि जिस जगह से आरोपियों ने युवती को गाड़ी में खींचा था वह जगह उस जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर है जहां 16 दिसंबर को वसंत विहार गैंगरेप की पीड़िता को आरोपियों ने बस से फेंका था।

एक नाबालिग भी कर रहा था रेप

दरअसल विशाल रेजीडेंसी का टैक्सी चालक मौके से गुजर रहा था। उसे कुछ अटपटी आवाज सुनाई दी तो उसने पास में खड़ी पीसीआर पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी।

पीसीआर ने फुर्ती दिखाई और तुरंत मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

लड़की रंगपुरी पहाड़ी में रहती है। मंगलवार रात वह किसी काम से बाहर निकली हुई थी। इसी बीच मौका पाकर आरोपियों ने युवती को अगवा कर लिया।

इलाका तय करने में उलझी रही पुलिस

निर्भया कांड के बाद ऐसे हजारों दावे किए गए कि अब दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी, लेकिन आए दिन दरिंदे ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती।

मंगलवार रात हद तब हो गई तब एक दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में तेजी नहीं दिखा पाई। पुलिस यह तय ही नहीं कर पा रही थी कि घटना घटने की जगह किस थाने के अंतर्गत है।

गैंगरेप की सूचना, पुलिस कंट्रोल रूम को मिलते ही दिल्ली कैंट, कापसहेड़ा, आईजीआई, वसंतकुंज (साउथ) और वसंतकुंज (नॉर्थ) थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद यह तय हुआ है कि इलाका वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस का है।
विज्ञापन

शराब पीकर कर रहे थे हैवानियत

वसंत कुंज इलाके में आईजीआई एयरपोर्ट के पास 20 वर्षीय नेपाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।

इसके बाद पुलिस ने संदीप (25) और आशीष (20) को रंगपुरी पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। संदीप आईजीआई एयरपोर्ट पर कार्गो में काम करता है। पुलिस के अनुसार, युवती नेपाल से करीब दस वर्ष पहले भारत आई थी।

आरोपियों ने वारदात के समय शराब पी रखी थी। उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें