फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर आने के दौरान करता था लूटपाट

Fri, 07 Mar 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की महिपालपुर में रहने वाली बुआ के घर आने के दौरान रास्ते में लूटपाट करने वाले एक बदमाश को कापसहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे लूटपाट के दौरान रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि मुस्ताक आलम बृहस्पतिवार को किसी काम से कापसहेड़ा बार्डर के पास आया हुआ था। बाइक सवार एक युवक ने उससे पता पूछा।

जानकारी नहीं होने की वजह से मुस्ताक ने मना कर दिया। उसके बाद युवक ने मुस्ताक की जमकर पिटाई कर दी और उससे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए।

मुस्ताक के शोर मचाने पर गश्त कर रहे दो सिपाहियों शिवशंकर और राकेश कुमार ने बाइक से भाग रहे बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान सोनू(23) निवासी गांव कटोली सोनीपत के रूप में पहचान हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव में मीट की दुकान चलाता है। ज्यादा आमदनी नहीं होने की वजह से वह वारदातों को अंजाम देने लगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बुआ के घर आने के दौरान रास्ते में पहले भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें