दिल्ली एनसीआर में मासूम बच्चियों के साथ रेप और छेड़दाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी पड़ोसी उन्हें हवस का शिकार बनाते हैं तो कभी उन्हीं के अपने ही उनकी इज्जत तार-तार करने पर उतर आते हैं।
मासूमों के साथ हो रही इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के सारे उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। पुलिस लाख दावे करे लेकिन महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही ज्यादती थमने का नाम नहीं ले रही।
एक दिन पहले की एक पिता ने अपनी बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। ये मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि एक और मासूम बच्ची के साथ सरेआम रेप की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया।
रेप करते रंगे हाथ पकड़ा गया
रेप की यह शर्मनाक वारदात उस वक्त हुई जब पांच साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इस बीच एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया।
वहां एक पाइप के अंदर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद दो चौकीदारों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस बीच बड़ी संख्या में अन्य लोग भी वहां आ गए।
मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी रोहित (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली का है मामला
रेप का यह मामला दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके का है। पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ शकूरपुर इलाके में रहती है। इसके पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
घटना के वक्त वे लोग कहीं व्यस्त थे। जब बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने उसे खोजना शुरू किया। बच्ची को तलाशते हुए वे सुभाष प्लेस थाने पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला।
सुभाष प्लेस पुलिस परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।