फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बंधक बनाकर कई दिनों तक किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ कई दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित को आरोपी ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप किया। आरोपी मंगलवार रात पीड़ित को चलते ऑटो से फेंककर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दबंग की इस हरकत से पीड़ित परिपार काफी डरा हुआ है।
Trending Videos

जम्मू ले जाकर की शर्मनाक हरकत

पुलिस के मुताबिक 26 जून को दनकौर के एक गांव में रहने वाले पति-पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उनकी दो नाबालिग बेटियां ही थीं।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक दबंग युवक दीपक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक बेटी का अपहरण कर लिया। उसके खिलाफ परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

युवक पर आरोप है कि वह पीड़ित को अपने साथ जम्मू ले गया और उसे बंधक बनाकर कई दिन तक रेप करता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित को रोज नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में रखता था और जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन

चलती ऑटो से फेंककर भागा

दो दिन पहले आरोपी पीड़ित को गांव ले जाने की बात कहकर वापस ले आया। उसने नोएडा से एक ऑटो बुक किया और मंगलवार रात को दनकौर में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास चलते ऑटो से फेंककर फरार हो गया।

राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को पीड़ित के संबंध में सूचना दी। लड़की को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे मंगलवार देर रात गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें