फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग नौकरानी से 63 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

Tue, 07 Feb 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोती नगर इलाके में एक नाबालिग ने 63 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता, आरोपी के घर में काम करने वाली नौकरानी की बेटी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ कर्मपुरा इलाके में रहती है। उसकी मां आरोपी के घर में काम करती है। पीड़िता भी अपनी मां के साथ काम करने के लिए आरोपी के घर जाती थी। आरोप है कि तीन दिन पहले पीड़िता की मां किसी वजह से काम पर नहीं गई।


ऐसे में नाबालिग अकेले ही काम पर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाने के बाद सारी बात अपनी मां को बताई। मां उसे लेकर मोती नगर थाने पहुंची और शिकायत दी। लेकिन आरोपी के दबाव की वजह से उसने अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


लेकिन सोमवार को इस बात की जानकारी एक एनजीओ को हुई। एनजीओ के सदस्य पीड़िता को लेकर मोती नगर थाने पहुंचे और फिर से शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें