फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन ही हो गया दूल्हे की भतीजी के साथ ऐसा गंदा काम, मातम में बदली खुशियां

Wed, 13 Dec 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात शादी समारोह में शामिल होने आई दूल्हे की 12 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने रेप किया।
विज्ञापन


युवक नशे में था, लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

स्याना थाना क्षेत्र से रविवार को नगर के दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में बारात आई थी। रात करीब 10 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र का भूड़ निवासी एक युवक बिन बुलाए शादी में शामिल हो गया।
विज्ञापन

युवक नशे में धुत्त था

युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल के बराबर में स्थित एक गली में ले गया। शादी समारोह में काफी देर से गायब बच्ची की परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवक को बच्ची के साथ गली में दबोच लिया गया। युवक नशे में धुत्त था।

गुस्साए लोगों ने इस दौरान युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहशी को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक गब्बर पुत्र थान सिंह निवासी भूड़ के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना के वक्त उसने शराब पी रखी थी। पीड़‌िता कक्षा छह की छात्रा है, उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें