फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाने के बहाने घर बुला कर दोस्त की बेटी के साथ किया ये गंदा काम

Tue, 07 Nov 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
दोस्त की 15 साल की बेटी को चाय बनाने के बहाने अपने घर बुला उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर थाना सारन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना सारन के अंतर्गत एक गांव में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह एक कंपनी में काम करता है। सोमवार दिन में करीब एक बजे उसकी बड़ी बेटी ने उसे फोन कर जल्दी घर आने को कहा और बताया कि छोटी बेटी की तबियत ठीक नहीं है।

इस पर वह घर पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ काम करने वाले उसके दोस्त कमल (बदला हुआ नाम) ने छोटी बेटी के साथ गलत काम किया है। बेटी ने उसे बताया कि वह घरों में साफ सफाई का काम करके वापस लौट रही थी। रास्ते में उसे कमल मिला और उसने अपने घर बुला लिया। पंकज ने उससे कहा कि उसे चाय पीनी है, वह चाय बना दे। किशोरी ने चाय बना दी तो कमल अंदर आ गया और खुद की गिलास में चाय छान ली।
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी वहां पड़ी चारपाई पर बैठ गई और कमल भी वहीं आकर बैठ गया। उसने किशोरी से चाय पीने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और जाने लगी। आरोप है कि कमल ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। किशोरी ने शोर मचाया तो कमल वहां से भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची और अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें