फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः होटल में विदेशी महिला पर्यटक से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के करोलबाग इलाके में बृहस्पतिवार रात एक होटल में कजाकिस्तान की रहने वाली 30 वर्षीय महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने होटल के दो एजेंटों पर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं ड्राइवर पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर करोलबाग थाना पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला एक आरोपी को पहले से जानती है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला कजाकिस्तान में कपड़ों का कारोबार करती है। वह दिल्ली में कपड़े खरीदने के लिए अक्सर आती है। दिल्ली आने के बाद उसे घुमाने वाले कैब ड्राइवर निरजन गुर्जर से उसकी जान पहचान हुई। एक सप्ताह पूर्व पीड़ित महिला दिल्ली आई और करोलबाग के एक होटल में ठहरी। निरजन गुर्जर उसे अकसर दिल्ली में घुमाता था। बृहस्पतिवार की रात ड्राइवर उसे होटल में छोड़ा। जहां महिला ने डेबिट कार्ड से होटल वाले को किराया देने लगी। लेकिन डेबिट कार्ड में खराबी होने की वजह महिला को होटल छोड़ना पड़ा।

एक आरोपी से महिला की जान पहचान

ड्राइवर अपने दो दोस्तों विकास और विपिन की मदद से महिला को दूसरे होटल में लेकर आया। विकास और विपिन होटल एजेंट का काम करते हैं। महिला को दूसरे होटल में ठहराने के बाद ड्राइवर वहां से चला गया। जबकि उसके दोनों दोस्त महिला से बातचीत करने लगे। आरोप है कि बातचीत करने लगे इसके बाद अश्लील हरकतों पर उतर आए। महिला ने विरोध किया तो दोनों दोस्त जोर-जबर्दस्ती पर करने लगे और गैंगरेप को अंजाम दे दिया। घटना के बाद महिला ने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी।

ड्राइवर ने वहां पहुंचकर महिला को बदहवास हालत में देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया है। वहीं महिला ने अपने बयान में बताया कि ड्राइवर घटना से पूर्व वहां से चला गया था। लेकिन वारदात की जानकारी देने के बाद वह दो मिनट में होटल पहुंच गया। उसने ड्राइवर पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला से बातचीत के दौरान आई दिक्कत

रात में महिला के शिकायत करने के बाद पुलिस उससे बयान लेने के लिए पहुंची। लेकिन महिला अंग्रेजी नहीं जानती थी। जिसकी वजह से बयान दर्ज करने में दिक्कत आई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने एंबेसी के जरिए अनुवादक को बुलाया और फिर महिला का बयान दर्ज किया।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने महिला के साथ लेन-देन की बात कही है। उनका कहना है कि अकसर दिल्ली आने की वजह से महिला पर उनका उधार था। जिस रकम को मांगने की वजह से उसने उनलोगों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें