15 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने ही हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने शिकायत की तो मां ने बदनामी और बेघर किए जाने का डर दिखा उसे ही चुप रहने की हिदायत दे डाली।
एक रात पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया तो सुबह वह अपनी बुआ के यहां दिल्ली भाग गई। नई जगह पर रास्ता भटक कर एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता के पास पहुंची। आश्रय देने वाली महिला को किशोरी ने आपबीती सुनाई तो उसने पिता के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी मां काम पर गई थी और वह घर पर अकेली थी।