दिल्ली में रेप का वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत छावला थाने में की।
पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो माह बाद भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इस बीच आरोपी फोन पर रेप का केस वापस लेने के लिए धमकाता रहा। परेशान होकर महिला ने फर्श बाजार थाने में ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया दिया है।
पुलिस के मुताबिक, डांस आर्टिस्ट सरला (32 बदला नाम) परिवार के साथ फर्श बाजार में रहती है। सरला का आरोप है कि मई में एक शूटिंग के दौरान डांस ग्रुप चलाने वाले सैंडी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली।