फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर शक हुआ तो सीने में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कंझावला इलाके में बुधवार शाम एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त ममता उर्फ मोमिन (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति बुद्दन (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की मानें तो शुरूआती जांच में पता चला कि बुद्दन अपनी पत्नी पर शक करता था। इसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी के चलते बुद्दन ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

तीसरी बार की थी शादी

पुलिस के मुताबिक मोहिन परिवार के साथ कंझावला के नीर विहार में रहती थी। इसके परिवार में पति के अलावा चार बच्चे हैं। बुद्दन प्राइवेट काम करता था। बुद्दन की मोमिन से तीसरी शादी थी, जबकि मोमिन की दूसरी शादी थी।

मंगलवार शाम दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद बुद्दन चला गया। बुधवार तड़के उसने सोती हुई पत्नी पर गोलियां चला दी। एक गोली मोमिन के सिर और दूसरी सीने में मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बुद्दन को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें