फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पिलाने की धमकी देकर एंकर युवती से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में तेजाब डालने की धमकी देकर एंकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले एंकर युवती को बुरी तरह मारा पीटा और उसके बाद फरीदाबाद ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी युवती को बार-बार तेजाब पिलाने की धमकी दी। मारपीट व तेजाब डालने की धमकी से युवती बहुत ज्यादा डर गई थी। युवती सदमे में चली गई है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती निशा (बदला हुआ नाम) 22 वर्ष की है। वह अमर कॉलोनी में अकेले रहती है। वह फ्रीलांस कार्यक्रमों में एंकरिंग करती है। उसकी फरीदाबाद निवासी आरोपी युवक समीर जग्गा (28) से नवंबर, 2013 में जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वारदात के बाद से युवती सदमे में चली गई

समीर की बहन निशा के साथ काम करती है। वह दोस्ती के नाम पर निशा से एक तरफा प्यार करने लगा। शुक्रवार को वह अमर कॉलोनी में युवती से मिलने आया। यहां उसने पहले युवती के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वह युवती को तेजाब डालने की धमकी देकर फरीदाबाद ले गया।

यहां उसने युवती केसाथ फिर मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह दिल्ली पहुंची और इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस को की।

पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट व जाने से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी को शनिवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

समीर बग्गा के पास खुद की कैब चलाता है। शनिवार शाम को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल ही में डॉक्टर द्वारा तेजाब फेंकने की घटना पीड़िता के मन में घरकर गई थी। इस कारण वह बहुत ज्यादा डर गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें