एक 10वीं की छात्रा को उसके पड़ोसी लड़के ने इतना मजबूर कर दिया था कि कई बार रेप होने के बावजूद उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब पड़ोसी का अत्याचार हद से गुजरने लगा तो छात्रा ने परिवार वालों से मामला शेयर किया।
परिवार वालों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और न ही पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया। उसके बाद पीड़ित छात्रा का परिवार एसएसपी से मामले की शिकायत की बात कह रहा है।
छात्रा का आरोप है कि पड़ोसी ने उसे मजूबर कर कई बार दुष्कर्म किया। शुरूआत में तो उसने सबकुछ सह लिया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी का अत्याचार बढ़ गया था कि हार मान कर छात्रा ने परिवार वालों को सबकुछ बता दिया।
क्या थी मजबूरी?
दरअसल, पड़ोस में रहने वाले युवक ने कुछ दिन पूर्व छात्रा की एक अश्लील क्लीपिंग बना ली थी। उसके बाद लगातार आरोपी क्लीपिंग को नेट पर डालने की धमकी देने लगा।
बाद में एक बार शारीरिक संबंध बनाने की शर्त पर क्लिपिंग डिलीट करने की बात कही, तो अपनी आबरू बचाने के लिए छात्रा शर्त मानने को तैयार हो गई।
लेकिन दरिंदे शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी क्लिपिंग डिलीट नहीं की। इसके बाद वह लगातार छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप करता रहा।
गाजियाबाद के विजयनगर का है मामला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के कांशीराम योजना में दसवीं की छात्रा की अश्लील फिल्म बनाकर रेप का मामला सामने आया है।
कांशीराम योजना में पीड़िता परिवार सहित रहती है। एसओ ने बताया कि आरोपों की सत्यता पता की जा रही है।
उनका कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।
पुलिस प्रेम-प्रसंग साबित करने में लगी है
एसओ ने बताया कि आरोपों की सत्यता पता की जा रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं।
हालांकि पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी नहीं कराया है। ऐसे में वह कैसे मामले की तह तक जा पाएगी इस पर सवालिया निशान है। साथ ही यह भी सवाल खड़ा होता है कि क्या लड़की की तरह ही पुलिस भी किसी कारणवश मजबूर है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरूआती छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों में शादी की बात चल रही थी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।