फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने युवती से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी और छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना एक के बाद एक ऐसे कई केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात दिल्ली की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास कर रहे आरोपी को वहां के कर्मचारियों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बंगलूरू में अपनी कंसल्टेंसी चलाता है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली की नजफगढ़ निवासी युवती नौकरी की तलाश में थी। इसी सिलसिले में कुछ महीनों पहले इंटरनेट के जरिये उसकी पहचान रंजन पाठक से हुई थी।
विज्ञापन

लड़की को ऐसे किया बेहोश

रंजन पाठक मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और वह बंगलूरू में अपनी कंसल्टेंसी चलाता है। आरोपी ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया। उसने युवती को नोएडा में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

रंजन सोमवार को सेक्टर-56 स्थित होटल में आया था। यहां उसने युवती को नौकरी के लिए दस्तावेज देने के लिए बुलाया। आरोप है कि रंजन ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती बेहोश हो गई।

युवती के बेहोश होते ही रंजन ने शर्मनाक हरकत शुरु कर दी।
विज्ञापन

अचानक लड़की को आ गया होश

नशीली कोल्ड ड्रिंक पीते ही लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास शुरू कर दिया।

लेकिन अचानक युवती को होश आ गया और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें