दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बीते छह दिसंबर को गन प्वाइंट पर 18 साल की युवती को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात मुख्य आरोपी वरीस (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में वरीस की सहयोगी महिला परवीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कड़कड़डूमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग: MMS बनाकर जबरन शादी
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते माह छह दिसंबर को न्यू सीलमपुर इलाके में वरीस 18 साल की युवती को तमंचे के बल पर उसके घर से अगवा कर ले गया था।
आरोपी ने परवीन नामक महिला के यहां दो दिन तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसको नोएडा में छोड़ दिया।
किसी तरह वह अपने घर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने परवीन को न्यू उस्मानपुर इलाके से दबोच लिया। वरीस तभी से फरार था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वरीस इलाके में आने वाला है। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।