फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा-धमकाकर ले गया आरोपी, नौवीं की छात्रा को अगवा कर रेप

Wed, 20 Apr 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमापुरी इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान कामिल (18) के रूप में हुई है। छात्रा का मेडिकल कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। सीमापुरी थाना पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (14)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। इसके पड़ोस में कामिल नामक युवक रहता है। आरोप है कि मंगलवार सुबह सपना किसी काम से घर से बाहर निकली थी।

इस बीच कामिल उसे डरा-धमकाकर पास के शहीद नगर ले गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें