फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे दो साल तक नर्स से करता रहा रेप

Wed, 12 Mar 2014 06:21 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-14 में नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर दो साल से नर्स के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सिटी थाना में पीड़िता नर्स प्रिया (बदला हुआ नाम) ने शिकायत में बताया कि रोहतक निवासी संदीप (24) के साथ पिछले कई सालों से जान पहचान थी।

यह भी पढ़ें: डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे फिर लूट लिया उसे

गुड़गांव में नर्सिंग होम में काम करने के दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। दो साल तक आरोपी उसके साथ ऐसा करता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में शादी के लिए उसने इनकार कर दिया और उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को आरोपी संदीप को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें