फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर ने पिस्टल दिखाकर लूटी आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सरला (20)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली में रहती है। सरला को नौकरी की तलाश थी।
विज्ञापन


करीब पांच माह पूर्व किसी जानकार के जरिये उसकी मुलाकात किशन डबास से हुई। वह बीएसईएस में सहायक मैनेजर है।
किशन ने सरला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी नौकरी के बहाने उससे मिलने लगा। हालांकि अकसर वह कोई न कोई बहाना बनाकर नौकरी दिलाने की बात टाल दिया करता था।
विज्ञापन

होटल में ले जाकर रेप

सरला का आरोप है कि किशन ने रविवार को मिलने के बहाने महिपालपुर में बुलाया। वह पीड़िता को नौकरी दिलाने की बात कर किसी से मिलाने के लिए एक होटल में ले गया था।

सरला का आरोप है कि यहां पर आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया।

पीड़िता ने बाहर निकलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी किशन को दबोच लिया। साथ ही उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें