फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड की बरसी पर राजधानी शर्मसार, युवती को लिफ्ट देकर कार में रेप

Sat, 17 Dec 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
निर्भया गैंगरेप कांड की चौथी बरसी की पूर्व संध्या पर राजधानी पर एक बार फिर दाग लगा। मोती बाग में एक कार चालक ने युवती को लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरअसल, वारदात से पहले युवती से बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


आरोपी ने रात होने की बात कहकर युवती को कार में बैठा लिया। फिर मोतीबाग इलाके में सुनसान जगह कार ले गया और हाथ-पैर बांधकर व जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय गीता (बदला हुआ नाम) माता-पिता के साथ नोएडा में रहती है। वह ग्रीन पार्क, दिल्ली में काम करने आई थी। शाम करीब पांच बजे ग्रीन पार्क में रहने वाली सहेली के घर गई। लेकिन सहेली का घर बंद था।
विज्ञापन


 

बस का इंतजार कर रही थी

घर जाने के लिए उसने ग्रीन पार्क से ऑटो लिया। कम पैसे होने के कारण वह पृथ्वीराज रोड बस स्टैंड पर उतरकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बस स्टैंड पर कुछ युवक उससे छेड़छाड़ कर परेशान करने लगे।

 

नोएडा छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया

तभी एक मारुति एसएक्स4 कार में मूलरूप से एटा, यूपी निवासी अवनीश (27) नामक युवक आया और नोएडा छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया। युवकों के डर से वह कार में बैठ गई। इसके बाद अवनीश उसे इधर-उधर घुमाता रहा। 

 

बाद में कार एक गली में जाकर रुकी। यहां आरोपी अवनीश ने युवती का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने शिकायत में कहा है कि उसने शोर मचाया, लेकिन सुनसान होने के कारण किसी ने सुना नहीं।

वह सड़क की तरफ भागी

- फोटो : BBC
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे कार से निकाल दिया। वह सड़क की तरफ भागी। वहां साउथ कैंपस थाने के पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करते हुए मिल गए। पुलिस ने युवती की सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

कार पर गृहमंत्रालय का स्टीकर

जिस कार में गीता से दुष्कर्म हुआ, उस पर गृहमंत्रालय का स्टीकर लगा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार वर्ष 2014 में कृषि मंत्रालय में एक अधिकारी के यहां लगी हुई थी। उस पर 2014 का स्टीकर लगा हुआ है, जो 31 दिसंबर, 2014 तक वैध था।

आरोपी ने स्टीकर पर जहां 2014 लिखा हुआ था, वहां काली स्याही लगा रखी है। साउथ कैंपस थाना पुलिस की टीम शुक्रवार को गृहमंत्रालय पहुंची और नोटिस देकर यह जानने की कोशिश की कि 2014 में यह कार किस अधिकारी के लिए लगी हुई थी। 
विज्ञापन

सीआईएसएफ के सिपाही की है कार

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-2 मनीषी चंद्रा ने बताया कि आरोपी एटा, यूपी का रहने वाला है और मोती बाग में झुग्गी बस्ती में रहता है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार को मोती बाग में आरोपी के घर के पास से जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कार कोटला मुबारकरपुर में रहने वाले सीआईएसएफ में सिपाही पद पर तैनात ओमकार सिंह की है।

ओमकार सिंह कार अपने लिए इस्तेमाल करता है और अवनीश को ड्राइवर रखा है। कार से पीड़ित युवती का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। सीएफएसएल की टीम ने शुक्रवार को कार से युवती के बाल आदि फोरेंसिक व बायोलॉजिकल नमूने उठाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें